HP GK quiz। Science GK।UPSC/PCS/SSC/CDS bank PO GK। Deily current affairs GK in Hindi 2020। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2020
Adminजनवरी 15, 2020
0
यह लेख भारतीय संविधान पर आधारित 20 प्रश्नों का एक सेट प्रस्तुत कर रहा है जो कि/UPSC/ PCS/SSC/CDS तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की सहायता के लिए बनाया गया है। इस सेट में कठिन एवं सरल प्रश्नों को सम्मिलित किया गया है। हम उम्मीद करते है कि यह सेट आपकी सफलता में सहायक होगा।
1. वर्तमान में भारतीय संविधान में कितनी राजभाषाएं वर्णित हैं? (a) 24 (b) 22 (c) 14 (d) 25 उत्तर- (b) 22. व्याख्या: वर्तमान में भारतीय संविधान में 22 राजभाषाएं वर्णित हैं. वर्तमान में 22 राजभाषाएं इस प्रकार हैं; बंगाली, बोड़ो, डोगरी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी , संस्कृत, संथाली, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, उर्दू और असमिया. 2. भारतीय संविधान में राजभाषाएं किस अनुसूची में वर्णित है? (a) अनुसूची 5. (b) अनुसूची 6. (c) अनुसूची 7. (d) अनुसूची 8. उत्तर- (d) अनुसूची 8. व्याख्या: भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएँ वर्णित हैं. इसमें मूल रूप से 14 भाषाएँ वर्णित थीं. वर्ष 2003 में मैथिलि, डोगरी,बोडो और संथाली भाषाओँ को आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया था। 3. निम्न में से कौन सा कथन राजकीय भाषाओँ के सन्दर्भ में सही नही है? (a) संविधान के भाग XVII में अनुच्छेद 343 से 351 राजभाषा से सम्बंधित हैं. (b) जब तक राष्ट्रपति कोई अन्यथा व्यवस्था ना दे उच्चतम् न्यायालय के कार्य अंग्रेजी में होंगे (c) राजभाषा अधिनियम को 1963 में पास किया गया था (d) देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी संघ की भाषा है. उत्तर. (b) जब तक राष्ट्रपति कोई अन्यथा व्यवस्था ना दे उच्चतम् न्यायालय के कार्य अंग्रेजी में होंगे। व्याख्या: जब तक संसद कोई अन्यथा व्यवस्था ना दे उच्चतम् न्यायालय और उच्च न्यायालय के कार्य अंग्रेजी भाषा में ही होंगे. 4. निम्न में से कौन सा अनुच्छेद सुमेलित नही है? (a) अनुच्छेद 343: संघ की राजभाषा (b) अनुच्छेद 344: राजभाषा पर संसदीय समिति एवं आयोग (c) अनुच्छेद 345:राज्य की राजभाषा (d) अनुच्छेद 351: उच्चतम् न्यायालय और उच्च न्यायालय के लिए राजभाषा उत्तर- (d) अनुच्छेद 351: उच्चतम् न्यायालय और उच्च न्यायालय के लिए राजभाषा। व्याख्या: अनुच्छेद 351 का सम्बन्ध हिंदी भाषा के विकास के लिए विनिर्देश से है न कि उच्चतम् न्यायालय और उच्च नयायालय के लिए राजभाषा से. 5. निम्न में से किसे यह अधिकार है कि वह हिंदी अथवा किसी अन्य भाषा को उच्च न्यायालय की कार्यवाही की भाषा का दर्जा दे सके. (a) संसद का कोई भी सदन (b) किसी राज्य का राज्यपाल (c) राज्यपाल ऐसा कर सकता है लेकिन उसे राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति लेनी होगी (d) सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश उत्तर- (c) राज्यपाल ऐसा कर सकता है लेकिन उसे राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति लेनी होगी व्याख्या: किसी राज्य का राज्यपाल; राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से हिंदी अथवा किसी अन्य भाषा को उच्च न्यायालय की कार्यवाही की भाषा का दर्जा दे सकता है. 6. यदि किसी व्यक्ति को उच्चतम न्यायालय में कोई जनहित याचिका लगानी हो तो याचिका किस भाषा में लिखी जानी चाहिए? (a) 22 भाषाओँ में से किसी भी भाषा में (b) याचिकाकर्ता अपनी मातृ भाषा में (c) केवल अंग्रेजी में (d) हिंदी या अंगेजी में उत्तर- (c) केवल अंग्रेजी में। व्याख्या: संसद ने उच्चतम न्यायालय में हिंदी के प्रयोग के लिए कोई व्यवस्था नही की है. अतः उच्चतम न्यायालय केवल उन्ही याचिकाओं के सुनता है जो कि अंग्रेजी में हों. 7. निम्न में से कौन सुमेलित है ? राज्य राज्य भाषा (a) आन्ध्र प्रदेश तेलुगू (b) केरल तमिल (c) गोवा अंग्रेजी (d) जम्मू & कश्मीर कश्मीरी उत्तर- a) आन्ध्र प्रदेश तेलुगू। व्याख्या: केवल आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा तेलुगू सुमेलित है, इसके अलावा अन्य विकल्पों में लिखी गयी भाषा सुमेलित नही है. 8. अरुणाचल प्रदेश में कौन सी मुख्य क्षेत्रीय भाषा है? (a) असमिया (b) बोडो (c) अंग्रेजी (d) डोगरी उत्तर- (c) अंग्रेजी। व्याख्या: मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में राज्य की मुख्य क्षेत्रीय भाषा अंग्रेजी है. 9. ‘डोगरी’ भाषा भारत के किस राज्य क्षेत्र में बोली जाती है? (a) जम्मू और कश्मीर प्रान्त (b) पुदुचेरी (c) अंदमान एवं निकोबार द्वीप समूह (d) नागालैंड उत्तर -(a) जम्मू और कश्मीर प्रान्त। व्याख्या: 'डोगरी' भारत के जम्मू और कश्मीर प्रान्त में बोली जाने वाली एक भाषा है. वर्ष 2003 में इसे 92 वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था. 10. निम्न में से कौन सी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित नही है? (a) नेपाली (b) कश्मीरी (c) सिन्धी (d) अंग्रेजी उत्तर- d) अंग्रेजी। व्याख्या: अंग्रेजी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित नही है. इसके अलावा प्रश्न में दी गयीं सभी भाषाएँ वर्णित हैं।
11. निम्न में से कौन एक संवैधानिक निकाय है? (a) निर्वाचन आयोग (b) वित्त आयोग (c) अनुसूचित जातियों के लिए राष्ट्रीय आयोग (d) सभी उत्तर- d) सभी। व्याख्या: सभी संवैधानिक निकाय है. 12. निर्वाचन आयोग का बारे में कौन सा कथन सही नही है? (a) यह एक स्थायी और स्वतंत्र निकाय है (b) इसे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और नगर निगमों के चुनाव कराने पड़ते हैं (c) संविधान के अनुच्छेद 324 में चुनाव आयोग से सम्बंधित उपबंध दिए गए हैं (d) यह एक अखिल भारतीय संस्था है उत्तर- b) इसे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और नगर निगमों के चुनाव कराने पड़ते हैं व्याख्या: नगर निगमों के चुनाव कराने का काम निर्वाचन आयोग के दायरे में नही आता है. 13. निर्वाचन आयोग में कुल कितने मुख्य पदाधिकारी हैं ? (a) 3 (b) 4 (c) 5 (d) 6 उत्तर- (a) 3. व्याख्या: इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त सहित 2 और चुनाव आयुक्त होते हैं. इस प्रकार कुल 3 आयुक्त होते हैं. 14. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? (a) संसद (b) राष्ट्रपति (c) प्रधानमंत्री (d) कानून मंत्री उत्तर- b) राष्ट्रपति। व्याख्या: राष्ट्रपति 15. निम्न कथनों में से कौन सा सही है? (a) मुख्य चुनाव आयुक्त व दो अन्य चुनाव आयुक्तों के पास शक्तियां भिन्न भिन्न होतीं हैं. (b) चुनाव आयुक्त के वेतन एवं भत्ते उच्च न्यायालय के जज के सामान होते हैं. (c) राज्यपाल निर्वाचन आयोग की सलाह पर प्रादेशिक निर्वाचन आयोगों की नियुक्ति करता है। (d) निर्वाचन आयुक्तों का कार्यकाल 6 साल या 65 वर्ष की आयु तक होता है. उत्तर d)निर्वाचन आयुक्तों का कार्यकाल 6 साल या 65 वर्ष की आयु तक होता है. व्याख्या: निर्वाचन आयुक्तों का कार्यकाल 6 साल या 65 वर्ष की आयु तक होता है. 16. निम्न में से कौन सा कार्य निर्वाचन आयोग का नही है? (a) लोक सभा, विधान सभा, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव कराता है (b) राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करना (c) किसी संसद सदस्य की मान्यता अपने विचार से रद्द करना (d) विधान परिषद् के सदस्यों की निर्हता से सम्बंधित मसलों पर राज्यपाल को सलाह देना उत्तर c) किसी संसद सदस्य की मान्यता अपने विचार से रद्द करना व्याख्या: निर्वाचन आयोग किसी संसद सदस्य की मान्यता अपने विचार से रद्द नही कर सकता है इसके लिए उसे राष्ट्रपति से परामर्श लेना होगा. 17. मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने के लिए किस प्रकार की प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए? (a) जैसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को हटाने के लिए की जाती है (b) जैसी सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को हटाने के लिए की जाती है (c) लोक सभा में प्रस्ताव पारित करके (d) निम्न में से कोई नही उत्तर b) जैसी सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को हटाने के लिए की जाती है व्याख्या: जैसी सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को हटाने के लिए की जाती है 18. प्रादेशिक निर्वाचन आयुक्त को किसकी सिफारिश के आधार पर हटाया जा सकता है. (a) राष्ट्रपति (b) मुख्य चुनाव आयुक्त (c) राज्यपाल (d) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश उत्तर b) व्याख्या: मुख्य चुनाव आयुक्त। 19. निम्न में से किसका चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त की देखरेख में नही होता है? (a) विधान सभा (b) उपराष्ट्रपति (c) ग्राम पंचायत (d) राष्ट्रपति उत्तर c) ग्राम पंचायत। व्याख्या: ग्राम पंचायत का चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में होता है. 20. निर्वाचन आयोग का सदस्य चुने जाने के लिए कौन सी अर्हता संविधान में दी गयी है? (a) भारतीय प्रशासनिक सेवा में होना (b) कम से कम 5 साल एक उच्च न्यायालय में वकालत करने का अनुभव होना (c) 35 वर्ष की आयु का पूरा होना (d) उपर्युक्त में से कोई न ही उत्तर d व्याख्या: संविधान में निर्वाचन आयुक्त के लिए कोई अर्हता तय नही की गयी है.