2020 में भारत की जनसँख्या कितनी है
दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से मैंआपको भारत की जनसँख्या कितनी है 2021 से पहले इसके बारे में बताऊंगा. वेसे तो हमारे देश (भारत) की गिनती क्षेत्रफल अवम जनसँख्या की दृष्टि से दुनिया के बड़े देशो में की जाती है. जनसँख्या के आधार पर भारत का नाम चीन के बाद आता है. यानि भारत जनसख्याँ में दुसरे स्थान पर है. प्रत्येक व्यक्तियों ने अक्सर भारत की जनसख्याँ के बारे में अख़बारों एव न्यूज चेनलो पर सुना होगा.लगभग सभी व्यक्ति देश की जनसँख्या के वारे में जानते है.हमारे देश की आबादी की गणना प्रत्येक 10 साल के बाद की जाती है. पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी. जिसके अनुसार भारत की Population 121 करोड़ थी. हालाँकि 2021 में जनसँख्या की गणना दोवारा की जाएगी. इससे आपको सही अवं सटीक जानकारी प्राप्त होगी. विश्व भर में ऐसी बहुत सी संस्ता है जो विभिन मुल्कों की आबादी के आंकड़े प्रस्तुत करते है. पूरे विश्व की जनसँख्या की बात करे तो ये लगभग 7.7 अरब से भी ज्यादा है.
भारत की जनसँख्या कितनी है ?
गूगल में ऐसी कई वेबसाइटस है जो दुनिया की आबादी को निरंतर गिनती है. इन्ही में से इक वेबसाइट के अनुसार वर्तमान में भारत की कुल जनसँख्या 13,84,203,120 (एक अरब 38 करोड़) है. हमरे देश के आवादी प्रत्येक 10 वर्षो में 17.67% की दर से बढ़ रही है. जो पहले 10 वर्षो में 21.54% थी.
भारत की आबादी की बढती दर में गिरावट हुई है. इससे ये व्यतीत होता है कि लोग पहले की अपेक्षा कम बच्चे पैदा कर रहे है. इसकी मुख्य वजह शिक्षा अवं जागरूकता है. इसके लिए भारत सरकार भी कई योजनाओं के माध्यम से सहयोग कर रही है. फिर भी यदि दुनिया की सवसे अधिक आबादी वाले देश चीन के साथ तुलना करे तो भारत की वार्षिक वृद्धि दर दोगुनी है.
यदि भारत की आबादी इसी तरह से बढती रही तो भारत आने वाले समय में चीन को पीछे छोड़ कर दुनिया का सबसा अधिक जनसँख्या वाला देश बन सकता है. चिन की जनसँख्या अभी 143 करोड़ के आसपास है. चिन ने भी अपनी बढती जनसँख्या पर काफी हद तक कावू पा लिया है. ऐसे में भारत को भी थोडा और जागरूक होने की आवश्यकता है. फिर भी शहरी लोग इसके प्रति जागरूक है. परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों को थोडा जागरूक करने की जरूरत है.
अब आपको पता लगा होगा की हमारे देश भारत की जनसँख्या कितनी है. हमारे पडोसी देश पाकिस्तान की आबादी 21 करोड़ 74 लाख है. जो जनसँख्या की दृष्टि से 5वें स्थान पर आता है. अगर हमारे पडोसी देश बांग्लादेश की बात करे तो यह 8वें स्थान पर है. बांग्लादेश की आबादी 16 करोड़ 33 लाख है. अमेरिका (USA)की आबादी 33 करोड़ 94 लाख है. क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है. रूस की जनसँख्या की बात करे तो इसकी जनसँख्या 14 करोड़ 58 लाख है.

