Ads Area

Breaking news Himachal: खुशखबरी प्रदेश में आज से 90 और अंतरराज्यीय रूटों पर HRTC बसें चल रही है

हिमाचल प्रदेश में  वाले पर्यटकों  यात्रियों के लिए खुशखबरी।आज से 90 और अंतरराज्यीय रूटों पर चल रही है HRTC बसें:-

हिमाचल प्रदेश:- HRTC आज से 90 और अंतरराज्यीय रूटों पर बसों का संचालन कर रही है। इनमें चंडीगढ़, लुधियाना, हरिद्वार, जालन्धर, अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट, रोपड़, सनवाल, देहरादून, अम्बाला केंट इत्यादि शामिल हैं। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्यटकों की बड़ती संख्या और लोगों की मांग के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 14 अक्तूबर से 25 अंतरराज्यीय रूटों पर बसों की सेवाएं बहाल की थीं और 15 अक्तूबर को इसमें 35 और अंतरराज्यीय रूट सम्मिलित किए गए। नवरात्रों और आगामी त्योहारों के दृष्टिगत प्रदेशवासियों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय की सराहना की है। दो दिनों के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम के अंतरराज्यीय रूटों की बसों में काफी तादाद में लोगों ने यात्रा की।

यह भी पढ़ें :-

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि निगम ने कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत बसों में सभी एहतियाती उपाय किए हैं। निगम द्वारा सिर्फ नॉन-एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें परस्पर दूरी और सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। निगम के कर्मचारियों द्वारा लोगों को यात्रा के दौरान मास्क के सही प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। परिवहन निगम की बसों के संचालन के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area