General History Study General Current Affairs GK
22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1517 – सिकंदर लोधी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहीम लोदी दिल्ली का शासक बना।
1675 – अंग्रेज राजा चार्ल्स द्वितीय ने संसद को स्थगित किया।
1707 – राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने फ्रीसलैंड के वायसराय के रूप में शपथ ली।
1714 - राजा कैरेल XII को स्वीडन लौटने के लिए तुर्की कैद से छोड़ दिया गया।
1718 - वर्जीनिया के गवर्नर सिकंदर स्पॉट्सवुड ने ब्लैकबेर्ड के साथ एनेस्टी समझौते के उल्लंघन का हवाला देते हुए उत्तरी कैरोलिना के लिए एक रॉयल नेवी दल भेजा, जहां वे ब्लैकबेर्ड और ओक्रोकॉक इनलेट में उनके चालक दल से लड़ाई की। ब्लैकबेर्ड कार्रवाई में मारा गया।
1830 – चार्ल्स ग्रे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1842 – अमेरिका में सेंट हेलेंस पर्वत पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1877 – थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का आविष्कार किया। इसके लिए उन्होंने 7 वर्ष परिश्रम किया ( 21 नवम्बर 1877 का भी वर्णन मिलता है )।
1905 – ब्रिटिश, इतावली, रूसी, प्रांसीसी और आस्ट्रो-हंगेरियन सेनाओं ने लेसबास पर हमला किया।
1906 – अंतरराष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड को अंगीकार किया गया, आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा की शुरुआत हुई।
1920 - 'हकीम अजमल ख़ान जामिया' के पहले चांसलर बने।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लेबनान स्वतंत्र हुआ।
1963 – अमेरिकी के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की टेक्सास राज्य के डैलस में एक हथियारबंद व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
1967 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने फ़िलिस्तीन के बारे में प्रस्ताव 242 पारित किया।
1968 - मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
1971 - भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
1975 - जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
1990 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।
1992 – असम में बोडो उग्रवादियों द्वारा एक बस पर किये गये बम विस्फोट में 27 लोगों की मौत हुई।
1997 - भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।
1998 - बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
2000 - पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
2002 - मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये।
2005 – जर्मनी की सीडीयू पार्टी की एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2006 - भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
2007 - ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए कड़ी घोषणायें की गईं।
2008 - हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।
2008 - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना पद छोड़ने की धमकी दी।
2019 - राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) ने क्वाड देशों के प्रथम आतंकवाद विरोधी अभ्यास के आयोजन का समाप्न हुआ।
2019 - विश्व का सबसे बड़ा इस्लामिक सम्मेलन- आल्मी तब्लीगी इज्तिमा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुरु हुआ।
22 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
1808 – दुनिया की मशहूर ट्रेवल कंपनी थॉमस कुक एंड संस के संस्थापक थॉमस कुक ।
1830 - झलकारी बाई- झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा 'दुर्गा दल' की सेनापति।
1864 - रुक्माबाई - भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं।
1882 - वालचंद हीराचंद - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।
1892 - मीरा बेन - एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।
1899 – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, लेखक एवं उद्योगपति हरेकृष्ण मेहताब का उडीसा (अब ओडिशा) के बालासोर में जन्म हुआ।
1899 - शहीद लक्ष्मण नायक - वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1913 - लक्ष्मी कांत झा - जिन्हें एल के झा के नाम से जाना जाता था ,भारतीय रिज़र्व बैंक के आठवें गवर्नर थे।
1916 - शांति घोष - वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1939 - मुलायम सिंह यादव - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1943 – पाकिस्तान के बल्लेबाज मुश्ताक मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ था। उन्होंने 15 साल 124 दिन की आयु में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया था।
1963 - पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग - नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
22 नवंबर को हुए निधन
1540 – इटली के राजनीतिज्ञ और इतिहासकार गे शोरडन का 58 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1718 - दुर्गादास, मारवाड़ शासक महाराजा जसवंत सिंह के मंत्री आसकरण राठौड़ के पुत्र थे।
1881 - अहमदुल्लाह - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1967- तारा सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता।
1986 – ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस का जन्म हुआ।
2016 - राम नरेश यादव- मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2016 - विवेकी राय - हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
2019 - प्रसिद्ध मराठी पत्रकार नीलकंठ खाडिलकर का 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन।
2019 - बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की मां और मशहूर अदाकारा, लेखिका शौकत कैफी आजमी निधन।
22 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
वीरांगना झलकारी जी जयन्ती ।
श्री मुलायम सिंह यादव जयन्ती।
शहीद श्री लक्ष्मण नायक जयन्ती।
श्री रामनरेश यादव स्मृति दिवस।
श्री दुर्गादास राठौड़ पुण्य दिवस।
