Cabinet meeting: हिमाचल प्रदेश के चार जिलो में लगेगा नाईट कर्फ्यू , सभी school Collage 31 दिसम्बर तक बंद.
जयराम सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रामक को देख सोमवार को कैविनेट की बैठक में निर्णय लिया है कि सभी Collages और school जो 26 नवम्बर से खुलने थे वे अब 31 दिसम्बर तक बंद रहेगे टीचर्स ऑनलाइन शिक्षा 26 नवम्बर से देना शुरू करंगे. कोई भी विद्यार्थी school नही जायेगा. हालाँकि Principal Office खुला रहेगा. लेकिन अध्यापक घर से ही काम करेंगे. ऑनलाइन स्टडीज विंटर में भी जारी रहेगी और विंटर क्लोजिंग school 1 जनवरी से 12 फरबरी तक बंद रहेगे. पहली,दूसरी, तीसरी,चौथी, छठवी और सातवी कक्षाओं के विद्यार्थियों को RTE Act 2009 के तहत प्रमोट किया जायेगा जबकि पांचवी, आठवी, नोवी, और ग्यारवीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा मार्च में होगी. दसवी और बारहवी की बोर्ड परीक्षा भी प्रत्येक वर्षो की तरह मार्च में ही होगी.
24 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चार जिलों शिमला, काँगड़ा, मंडी और कुल्लू में रात 08:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक कर्फ्यू लगेगा. इस समय कोई भी बसे, यात्री एवं अन्य बाहन नही चलेगे. शराब के ठेके व अन्य दुकाने भी बंद रहेगी. सार्वजानिक स्थानों में अब मास्क पहनना अनिवार्य है. मास्क न पहनने पर 1000रु का जुर्माना लगेगा.
सभी कार्यालयों पर 15 दिसम्बर तक class III और class IV के कर्मचारी रोटेशन में तीन-तीन दिन कार्य करेगे . एक समय में केवल 50% कर्मचारी ही उपस्थित रहेगे.
सभी बसों में यात्रियों की संख्या सिमित कर दी गयी है. कोरोना की रोकथाम को लेकर जयराम सरकार ने सोमवार को कैविनेट की meeting में निर्णय लिया कि राज्य में फिर से सभी बसें 15 दिसम्बर तक 50% सबरियों के साथ ही चलेगीं और प्रदेश भर में 15 दिसम्बर तक कोई भी जनमंच और राजनैतिक रैलियां नही करवाई जाएगी.

