Ads Area

22 December Daily Current Affairs in Hindi for All India Competitive Exam 2021

 Study General Current Affairs GK

डेली का डोज 21 दिसम्बर 2020

1.मंत्रालय ने हरियाणा में होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021’ में कितने देशज (स्वदेशी) खेलों को शामिल करने की मंजूरी दी है?

उत्तर- चार

मंत्रालय ने हरियाणा में होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021’ में गटका और कलारीपयट्टू सहित चार देशज (स्वदेशी) खेलों को शामिल करने की मंजूरी दी है. इसमें शामिल किये गये दो अन्य खेल मल्लखंब और थांग-ता है. इस फैसले के बारे में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत में स्वदेशी खेलों की समृद्ध विरासत है और खेल मंत्रालय की प्राथमिकता इन खेलों को संरक्षित, बढ़ावा और लोकप्रिय बनाने की है. खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत साल 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के रूप में हुई थी. इसका आयोजन साल में एक बार जनवरी या फरवरी में किया जाता है और यह नेशनल लेवल का ग्रासरूट गेम्स है.

2.जर्मनी के कोलोन में आयोजित कोलोन विश्वकप में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते तीन गोल्ड मेडल समेत निम्न में से कितने मेडल अपने नाम किये हैं?

उत्तर- 9 मेडल

जर्मनी के कोलोन में आयोजित कोलोन विश्वकप में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ मेडल अपने नाम किए जिसमे तीन गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. एशियाई खेलों के चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता पंघाल ने इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया जबकि मनीषा मौन और विश्व चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडल विजेता सिमरनजीत कौर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए. भारत की तरफ से पांच महिला और आठ पुरुष भारतीय मुक्केबाजों ने इटली में मजबूत तैयारी के बाद कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप में भाग लिया था.

3.हाल ही में किस निगरानी पोत को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल कर लिया गया है?

उत्तर- सुजीत

भारतीय तटरक्षक के गश्ती जहाज 'सुजीत' का हाल ही में गोवा में जलावतरण हुआ. यह समुद्र में गश्त के लिए 105 मीटर सीरीज का दूसरा जहाज है. इससे तटरक्षक की परिचालन क्षमता में इजाफा होगा. इस स्वदेशी अपतटीय पोत (ओपीवी) का डिजाइन तथा निर्माण जीएसएल ने किया है. यह उन्नत तकनीक, नौपरिवहन तथा संचार उपकरणों व सेंसर से लैस है. इस समय भारतीय तट रक्षक बल के पास 155 जहाजों का एक बेड़ा तथा 62 विमान हैं.

4.अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International Human Solidarity Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर- 20 दिसंबर

विश्व भर में हर साल 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International Human Solidarity Day) मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने विविधता में एकता के महत्व को समझाने के लिए 22 दिसंबर 2005 को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी. तब से अबतक हर साल 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस मनाया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस सतत विकास एजेंडा पर आधारित है, जो गरीबी, भूख और बीमारी जैसी कई दुर्बलताओं से लोगों को बाहर निकालने के लक्ष्य  पर केंद्रित है.

5.अमेरिकी स्पेस फोर्स ने हाल ही में अपने जवानों को नया नाम क्या दिया है?

उत्तर- गार्जियंस

अमेरिकी स्पेगस फोर्स ने हाल ही में अपने जांबाजों को नया नाम दिया है. स्पेहस फोर्स ने कहा है कि उसके जवान अब ‘गार्जियंस’ के नाम से जाने जाएंगे. अमेरिका में लगभग दो साल पहले इस फोर्स के गठन का घोषणा किया गया था. यह फोर्स अमेरिका के छठे सशस्त्र  बल के रूप में सामने आया. इससे जुड़े जवान वास्ताविक रूप से अंतरिक्ष में तैनात नहीं होते बल्कि अमेरिकी उपग्रहों की सुरक्षा के लिए काम करते हैं. इसका उद्देश्य अंतरिक्ष में प्रतिद्वंद्वी देशों के साथ मुकाबला करने के लिए होता है. यह एक प्रकार की अंतरिक्ष सेना है.

6.हिमाचल प्रदेश सरकार ने धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम 2019 को मंजूरी दे दी है, इसके तहत जबरन धर्मांतरण पर अब कितने साल की सजा का प्रावधान किया गया है?

उत्तर- सात साल

हिमाचल प्रदेश में जबरन या बहला-फुसलाकर धर्मांतरण या धर्मांतरण के ''एकमात्र" उद्देश्य से शादी के खिलाफ एक अधिक कठोर कानून लागू हो गया है. इसमें उल्लंघनकर्ताओं के लिए सात वर्ष तक की सजा का प्रावधान है. यह 2006 के कानून की जगह लेगा, जिसे विधानसभा ने निरस्त कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले महीने जबरन या धोखेबाजी से धर्मांतरण के खिलाफ एक अध्यादेश को अधिसूचित किया गया था, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के तहत 10 साल तक की कैद और अधिकतम 50,000 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है.

7.तमिलनाडु के ऑलराउंडर और दो आईपीएल टीमों से खेल चुके किस भारतीय क्रिकेटर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया?

उत्तर- यो महेश

तमिलनाडु के ऑलराउंडर और दो आइपीएल टीमों से खेल चुके भारतीय क्रिकेटर यो महेश ने 20 दिसंबर 2020 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच सितंबर 2018 में खेला था, जब वे विजय हजारे ट्रॉफी में असम के खिलाफ खेलने उतरे थे. यो महेश ने 2006 से 2018 तक 50 प्रथम श्रेणी, 61 लिस्ट ए और 46 टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने 18 आइपीएल मैचों में कुल 21 विकेट हासिल किए हैं. यो महेश को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने का मौका मिला था.

8.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस शहर में भारत की पहली उन्नत 'हाइपरसोनिक विंड टनल' (एचडब्ल्यूटी) परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया?

उत्तर- हैदराबाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में भारत की पहली उन्नत 'हाइपरसोनिक विंड टनल' (एचडब्ल्यूटी) परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया. अमेरिका और रूस के बाद भारत ऐसी परीक्षण सुविधा की शुरुआत करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है. रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक, एचडब्ल्यूटी में व्यापक स्पेक्ट्रम पर हाइपरसोनिक प्रवाह को अनुकरण करने की क्षमता है और यह भविष्य में एयरोस्पेस एवं रक्षा प्रणाली के क्षेत्र में अहम भूमिका अदा करेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area