Ads Area

23 December Study General Current Affairs GK

Study General Current Affairs GK

डेली का डोज 23 दिसम्बर 2020

1.निम्न में से किस देश ने विश्व के सबसे बड़े रेडियो टेलिस्कोप का निर्माण किया है?

उत्तर- चीन

चीन ने विश्व के सबसे बड़े रेडियो टेलिस्कोप का निर्माण किया है. चीन ने इसे Five-hundred-meter Aperture Spherical Telescope (FAST) नाम दिया है. यह टेलिस्कोप चीन के गुइझोउ में पिंगटांग में स्थित है. हाल ही में, चीन ने अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों के लिए दुनिया में सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप खोलने की घोषणा की है. Five-hundred-meter Aperture Spherical Telescope (FAST) ने साल 2016 में दुनिया में सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप के रूप में अरेसीबो ऑब्जर्वेटरी को पछाड़ दिया था। इससे पहले, 53 वर्षों तक अरेसीबो ऑब्जर्वेटरी दुनिया में सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप था. FAST टेलिस्कोप की डिश का व्यास 1,600 फुट (500 मीटर) है.

2.हाल ही में किस राज्य में बंदरों के लिये एक बचाव और पुनर्वास केंद्र (Monkey Rehabilitation Centre) की स्थापना की गई है?

उत्तर- तेलंगाना

हाल ही में तेलंगाना में बंदरों के लिये एक बचाव और पुनर्वास केंद्र की स्थापना की गई है. यह प्राइमेट (नरवानर गण) के लिये देश में इस प्रकार का दूसरा ऐसा केंद्र है. इससे पहले हिमाचल प्रदेश में ऐसा केंद्र स्थापित किया गया था. प्राइमेट के अंतर्गत ऐसे समूह के स्तनपायी आते हैं जिसमें लीमर, लॉरीज़, टार्सियर, बंदर, वानर और मनुष्य शामिल हैं. इससे पहले पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश में बंदरों (रीसस मैकाक) को ‘वर्मिन’ घोषित किया था.

3.हाल ही में किस राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति और भूमि संबंधी विवादों को रोकने हेतु एक विशेष अभियान ‘Varasat’ की शुरूआत की है?

उत्तर- उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति और भूमि संबंधी विवादों को रोकने हेतु एक विशेष अभियान ‘Varasat’ (प्राकृतिक उत्तराधिकार) की शुरूआत की है. यह राज्य में शुरू किया गया अपनी तरह का पहला अभियान है. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि से संबंधित मुद्दों को समाधान करना और भू-माफियाओं द्वारा उत्तराधिकार अधिकारों पर ग्रामीणों के शोषण को खत्म करना है, जो आमतौर पर विवादित संपत्तियों को टारगेट बनाते हैं.

4.भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में किस बैंक पर लगे प्रतिबंधों को तीन महीने और आगे बढ़ा दिया है?

उत्तर- पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव

भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC) बैंक पर लगे प्रतिबंधों को तीन महीने और आगे बढ़ा दिया है. बैंक पर लगे प्रतिबंध अब 31 मार्च 2021 तक जारी रहेंगे. भारतीय रिज़र्व बैंक ने सितंबर 2019 में इस अंतरराज्यीय शहरी कोऑपरेटिव बैंक के बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था और विभिन्न वित्तीय अनियमितताओं, रियल एस्टेट डेवलपर एचडीआईएल को दिये लोन को छिपाने और उसका गलत विवरण देने का पता चलने के बाद इस पर विभिन्न नियामक प्रतिबंध लगा दिये थे.

5.एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने किस राज्य में आधारभूत परियजनाओं के विकास के लिए 42 लाख डॉलर के प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग के समझौते पर हस्ताक्षर किए?

उत्तर- त्रिपुरा

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने त्रिपुरा में आधारभूत परियजनाओं के विकास के लिए 42 लाख डॉलर के प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग के समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते के जरिए पूर्वोत्तर भारत में स्थित त्रिपुरा में शहरी सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी. पूर्वोत्तर भारत में एडीबी की यह पहली प्रोजेक्ट रेडीनेस फाइनेंसिंग (पीआरएफ) सुविधा है. इस सुविधा से त्रिपुरा सरकार को शहरी क्षेत्र में सेवाएं सुधारने और पर्यटन क्षेत्र के लिए आधारभूत संरचनाएं विकसित करने के लिए समग्र योजना बनाने में मदद मिलेगी.

6.भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केरल स्थित द अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर कितने लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है?

उत्तर- 50 लाख रुपये

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केरल स्थित द अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 50 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना आय पहचान और संपत्ति वर्गीकरण नियमों तथा कर्ज के प्रबंधन के मामले में निर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर लगाया गया है. केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि आरबीआई द्वारा 31 मार्च 2019 को की स्थिति के अनुसार वित्तीय स्थिति की जांच की गयी थी, जिससे पता चला कि बैंक ने निर्देशों का अनुपालन नहीं किया था. 

7.हाल ही में किस देश ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की?

उत्तर- अमेरिका

अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने में उनके नेतृत्व के लिए अमेरिका के एक शीर्ष सम्मान लीजन ऑफ मेरिट (Legion of Merit) से सम्मानित किया है. अमेरिका में तैनात भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सम्मान स्वीकार किया. कांग्रेस द्वारा 20 जुलाई 1942 को लीजन ऑफ मेरिट मेडल की स्थापना की गई थी. यह अमेरिकी सेना और विदेशी सैन्य सदस्यों और राजनीतिक हस्तियों के सदस्यों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने असाधारण प्रदर्शन किया है. यह सर्वोच्च सैन्य पदक में से एक है जिसे विदेशी अधिकारियों को प्रदान किया जा सकता है.

8.राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर- 22 दिसंबर

भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है. भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 1887 में इसी तारीख को हुआ था. साल 2012 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रीय गणित दिवस की घोषणा की थी. राष्ट्रीय गणित दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में गणित के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area