Study General Current Affairs GK
1.अमेरिकी संसद ने बहुप्रतीक्षित कितने सौ अरब डॉलर का कोरोनो वायरस महामारी सहायता पैकेज कानून पारित कर दिया है?उत्तर- नौ सौ अरब डॉलर
अमेरिकी संसद ने बहुप्रतीक्षित नौ सौ अरब डॉलर का कोरोनो वायरस महामारी सहायता पैकेज कानून पारित कर दिया है. आर्थिक सहायता पैकेज में कई अमेरिकियों के लिए प्रत्यक्ष भुगतान और व्यवसायों और बेरोजगारी कार्यक्रमों के लिए सहायता प्रदान करने की व्य्वस्था शामिल है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पैकेज के कानून पर जल्द ही हस्ताक्षर कर सकते हैं. चयनित राष्ट्रैपति जो बाइडन ने राहत पैकेज का स्वागत किया है, साथ ही कहा है कि संसद को नए साल में उनकी कोविड -19 राहत योजना पर कार्य शुरू कर देना चाहिए.
2.हाल ही में किस देश के मंत्रिमंडल ने देश के रक्षा बजट को लगातार 9वीं बार बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
उत्तर- जापान
जापान के मंत्रिमंडल ने देश के रक्षा बजट को लगातार 9वीं बार बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह बजट मौजूदा वित्त वर्ष के रक्षा बजट से 1.1 प्रतिशत अधिक होगा. वित्त वर्ष 2021 में रिकॉर्ड 5.34 ट्रिलियन येन (51.7 अरब अमेरिकी डॉलर) का रक्षा बजट पेश करने की योजना है. अगले वर्ष की शुरुआत में इसे 106 ट्रिलियन येन (10.3 खरब अमेरिकी डॉलर) के राष्ट्रीय बजट के साथ संसद की मंजूरी दी जाएगी. प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के कार्यकाल का यह पहला बजट होगा.
3.फॉर्मूला वन के किस दिग्गज खिलाड़ी और सात बार के चैंपियन को 20 दिंसबर को बीबीसी का साल का सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी चुना गया?
उत्तर- लुईस हैमिल्टन
फॉर्मूला 1 विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2020 अवार्ड जीता है. यह दूसरा मौका है जब 35 वर्षीय हैमिल्टन को स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया है. उन्होंने इससे पहले, साल 2014 में यह पुरस्कार जीता था.
4.राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हाल ही में किस फिल्म निर्देशक व वरिष्ठ अभिनेता का दक्षिण कोलकाता में निधन हो गया?
उत्तर- जगन्नाथ गुहा
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्देशक व वरिष्ठ अभिनेता जगन्नाथ गुहा का दक्षिण कोलकाता के एक नर्सिंग होम में निधन हो गया. जगन्नाथ गुहा को साल 1986 में फिल्म 'मित्रानिकेतन वेलानाद' के निर्देशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्होंने दिवंगत बांग्ला फिल्म अभिनेता सौमित्र चटर्जी के साथ कई नाटकों में अभिनय किया. वे नाटक मंडली 'जिगिर' के सलाहकार भी रहे. जगन्नाथ गुहा सत्यजित राय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीच्यूट के पूर्व डीन व शॉर्ट फिल्म एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य थे.
5.निम्न में से किस दिग्गज फिल्म अभिनेता को अमेरिका के न्यू जर्सी में लाइफटाइम अचीवमेंट के अवॉर्डसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर- धर्मेंद्र
दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को अमेरिका के न्यू जर्सी में लाइफटाइम अचीवमेंट के अवॉर्डसे सम्मानित किया गया है. सेनेट और जनरल असेंबली द्वारा ज्वाइंट लेगिस्लेटिव रिजोल्यूशन पास करके धर्मेंद्र को लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित करने का फैसला लिया गया. इस प्रस्ताव को दोनों सदनों ने अपनी सहमति दी और हिंदी सिनेमा में धर्मेंद्र के योगदान की तारीफ की गई. धर्मेंद्र ने छह दशक के अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और लोगों का मनोरंजन किया. अमेरिका की न्यू जर्सी असेम्बली द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट पाने वाले धर्मेंद्र पहले भारतीय अभिनेता हैं.
6.किस राज्य सरकार ने कुछ शर्तों के साथ राज्य में जल्लीकट्टू कार्यक्रमों के आयोजन की इजाज़त दे दी है?
उत्तर- तमिलनाडु
तमिलनाडु सरकार ने कुछ शर्तों के साथ राज्य में जल्लीकट्टू कार्यक्रमों के आयोजन की इजाज़त दे दी है. जल्लीकट्टू खेल में खिलाड़ियों की संख्या 300 जबकि सांडों की दौड़ में 150 से अधिक नहीं हो सकती. खिलाड़ियों को कोविड-19 नेगेटिव सर्टिफिकेट देना होगा और खुले स्थानों पर दर्शकों की संख्या कुल क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती है.
7.विश्व अल्पसंख्यक दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर- 18 दिसंबर
अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस विश्वभर में प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को मनाया जाता है. यह दिवस प्रति वर्ष 18 दिसंबर 1992 से सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा, राष्ट्र निर्माण में योगदान के रूप में चिह्न्ति कर अल्पसंख्यकों के क्षेत्र विशेष में ही उनकी भाषा, जाति, धर्म, संस्कृति, परंपरा आदि की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु मनाया जाता है. भारत में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय अल्पसंख्यकों से संबंधित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है तथा अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के लिए समग्र नीति के निर्माण, इनकी आयोजना, समन्यव, मूल्यांकन तथा नियामक रूपरेखा तथा नियामक विकास कार्यक्रमों की समीक्षा भी करता है. मंत्रालय के लक्ष्य में अल्पसंख्यकों का विकास करना शामिल है.
8.हाइपरसोनिक विंड टनल (HWT) परीक्षण सुविधा प्राप्त करने वाला तीसरा देश निम्न में से कौन सा देश बन गया है?
उत्तर- भारत
हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में ‘हाइपरसोनिक विंड टनल’ (HWT) परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया. अमेरिका और रूस के बाद भारत ऐसी परीक्षण सुविधा की शुरुआत करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है. पूर्णरूप से भारत में विकसित यह प्रणाली भारतीय उद्योग जगत की समन्वित साझेदारी का परिणाम है. हाइपरसोनिक प्रवाह के अनुकरण की क्षमता वाली यह प्रणाली भविष्य में अत्यधिक जटिल एयरोस्पेस और रक्षा प्रणालियों के कार्यान्वयन में प्रमुख भूमिका निभाएगी.

