Ads Area

Indian Constitution Q & A in Hindi and Study General Current Affairs GK

प्रश्‍न – भारतीय संविधान के अनुसार कौन युद्ध की घोषणा करने अथवा शान्ति की स्‍थापना करने के लिए वैधानिक रूप से सक्षम है? 

उत्‍तर – राष्‍ट्रपति

प्रश्‍न – क्‍या लोकसभा राज्‍यसभा द्वारा धन विधेयकों के लिए की गई सिफारिशों को मानने को बाध्‍य है?

उत्‍तर – नहीं

प्रश्‍न – लोक सभा स्‍पीकर अपना पद छोड़ देता है? 

उत्‍तर – नई लोकसभा की प्रथम बैठक से ठीक पहले

प्रश्‍न – भारत के संविधान के अनुच्‍छेद 352 के अधीन राष्‍ट्रपति द्वारा आपात उद्घोषणा कब की जा सकती है? 

उत्‍तर – मंत्रिपरिषद के लिखित परामर्श पर

प्रश्‍न – भारत में सार्वभौम वयस्‍क मताधिकार (Universal Adult Franschisc) किसके द्वारा प्रदान किया गया है? 

उत्‍तर – भारत के संविधान द्वारा

प्रश्‍न – निर्वाचन आयोग में वर्तमान में कुल कितने आयुक्‍त है? 

उत्‍तर – तीन

प्रश्‍न – जब संविधान के अतिक्रमण के लिए राष्‍ट्रपति पर महाभियोग चलाना हो तब आरोप किसके द्वारा लगाया जाएगा? 

उत्‍तर – संसद की किसी भी सदन द्वारा

प्रश्‍न – राज्‍य लोक सेवा आयोग का सदस्‍य कदाचार के आरोप तभी हटाया जा सकता है जब जाँच की गई हो? 

उत्‍तर – भारत के उच्‍चतम न्‍यायालय द्वारा

Study General Current Affairs GK

डेली का डोज 11 दिसम्बर 2020

1.हाल ही में किस बैंक ने आत्मनिर्भर महिला स्वर्ण योजना शुरू की है?

उत्तर- बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में अपने बड़ौदा गोल्ड लोन के तहत आत्मनिर्भर महिला योजना की शुरूआत की है. इस योजना का उद्देश्य भारत की आत्मनिर्भर महिला को लक्षित करना है. इस योजना के तहत, बैंक महिलाओं को 0.50 प्रतिशत की रियायत पर ऋण उपलब्ध कराएगा. गोल्ड लोन स्कीम के तहत बैंक एग्री-गोल्ड लोन 0.25 प्रतिशत रियायत और रिटेल ऋण 0.50 प्रतिशत की रियायत पर देगा.

2.विश्व आर्थिक मंच 2021 निम्न में से कहाँ आयोजित किया जाएगा?

उत्तर- सिंगापुर

विश्व आर्थिक मंच ने अपनी वर्ष 2021 की वार्षिक बैठक सिंगापुर में आयोजित करने का फैसला किया है. इसे पहले ल्यूसर्न-बर्गेनस्टॉक, स्विट्जरलैंड में 13 से 16 मई 2021 के दौरान आयोजित करने के लिए निर्धारित किया गया था. स्विट्जरलैंड से वार्षिक फोरम को स्थानांतरित करने का निर्णय यूरोप में बढ़ती कोविड -19 महामारी को देखते हुए लिया गया है. साल 1971 में हुई स्थापना के बाद से यह दूसरी मौका होगा जब फोरम को स्विट्जरलैंड के बाहर आयोजित किया जाएगा.

3.विश्व स्क्वैश फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में निम्नलिखित में से किसे चुना गया है?

उत्तर- जेना वोल्ड्रिज

इंग्लैंड की जेना वोल्ड्रिज को वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन (WSF) का अध्यक्ष चुना गया है. वे साल 1967 में स्थापित फेडरेशन की 10वीं WSF अध्यक्ष होंगी. वे न्यूजीलैंड की सूसी सिमकोक के बाद अध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला हैं. वे फ्रांस से निवर्तमान अध्यक्ष जैक्स फोंटेन की जगह लेंगी. वे इससे पहले साल 2013-2019 के दौरान यूरोपीय स्क्वैश फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में छह साल काम कर चुकी है.

4.मानवाधिकार दिवस 2020 के लिए विषय क्या था?

उत्तर- 'फिर से बेहतर-मानव अधिकारों के लिए खड़े हो जाओ'

हर साल दिसंबर महीने की 10 तारीख को दुनियाभर में मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। लोगों का ध्यान मानवाधिकारों की तरफ आकर्षित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 1950 में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के रूप में घोषित किया था. इस साल मानवाधिकार दिवस का विषय 'फिर से बेहतर-मानव अधिकारों के लिए खड़े हो जाओ' है। यह विषय कोरोना महामारी के मद्देनजर रखा गया है.

5.खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कितने खेलो इंडिया केंद्र खोलेगी?

उत्तर- 1000 खेलो इंडिया केंद्र

केंद्रीय खेलमंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोजगार मुहैया कराने हेतु देश में 1000 'खेलो इंडिया' केंद्र खोलेगी. खेलो इंडिया कार्यक्रम साल 2018 में शुरू किया गया था. इसे भारत में खेल संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया गया था. खेलमंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि जब खिलाड़ी परेशानी में होता है तो इससे भावी पीढ़ियां हतोत्साहित होती हैं.

6.वालमार्ट ने किस देश से वर्ष 2027 तक 10 अरब डॉलर का निर्यात करने की घोषणा की है?

उत्तर- भारत

दिग्गज रिटेलर वालमार्ट ने भारत से होने वाले अपने निर्यात में अगले सात साल में तीन गुना बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. वालमार्ट ने कहा कि वर्ष 2027 तक कंपनी सालाना 10 अरब डॉलर के भारत में बनने वाले सामान का निर्यात करेगी. भारत को वैश्विक बाजारों के लिए मैन्यूफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने की सरकार की नीति के समर्थन में वालमार्ट ने यह घोषणा की है.

7.अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस (International Mountain Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर- 11 दिसंबर हर साल 

11 दिसंबर को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस (International Mountain Day) मनाया जाता है. इस दिन का मुख्य उद्देश्य पहाड़ों के संरक्षण और इसकी समृद्ध जैव विविधता के बारे में जागरुकता बढ़ाना है. यह दिन पर्यावरण में पहाड़ों की भूमिका और जीवन पर इसके प्रभाव को समझने के लिए लोगों को शिक्षित करता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2002 को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया और 11 दिसंबर को 2003 से अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के रूप में नामित किया.

8.हाल ही में भारतीय मूल की किस सांसद को कांग्रेशनल प्रोग्रेसिव कॉकस (सीपीसी) की अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है?

उत्तर- प्रमिला जयपाल

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को अमेरिकी संसद के कांग्रेशनल प्रोग्रेसिव कॉकस (सीपीसी) की अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है. सीपीसी अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने से जयपाल अमेरिका में 117वीं कांग्रेस के सबसे ताकतवर सांसदों में से होंगी. अमेरिका में यह पद प्रभावी और अनुभवी सांसद को दिया जाता है. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सीपीसी रंगभेद को खत्म करने, गरीबी और असमानता को मिटाने जैसे कामों को प्रमुखता देगा और देश में परिवर्तन लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area