करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:Part 2
• हाल ही में अमेरिका ने जिस देश के प्रति सख्त रुख दिखाते हुए 'करेंसी मैनुपुलेटर्स' यानी मुद्रा में हेरफेर करने वाले देशों की 'निगरानी सूची' में डाल दिया है- भारत
• खेल मंत्रालय ने जिस समिति पर लगा बैन तुरंत प्रभाव से हटा दिया है- भारतीय पैरालंपिक समिति
• रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी तरीके से विकसित जिस मिसाइल का ओडिशा के बालासोर तट से सफल परीक्षण किया है- पृथ्वी-2
• विश्व बैंक ने भारत में विकास कार्यों की सहायता के मकसद से 80 करोड़ डॉलर से अधिक की लागत वाली जितने परियोजनाओं को मंजूरी दी- चार
• संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की तरफ से जारी मानव विकास सूचकांक (एचडीआइ) में भारत जितने स्थान पर पहुंच गया है- 131
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कच्छ में जितने महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शिलान्यास किया- तीन
• वह देश जिसके प्रधानमंत्री अगले साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2021) समारोह में मुख्य अतिथि होंगे- ब्रिटेन
• ड्रग कंट्रोल ऑपरेशन पर भारत और जिस देश के बीच हाल ही में द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गयी- म्यांमार
• हाल ही में जिस देश ने अंगारा A5 हैवी-लिफ्ट रॉकेट को लॉन्च किया- रूस
• अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने वर्ष 2023 FIH पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी लगातार दूसरी बार जिस राज्य को सौंपे जाने की घोषणा की है- ओडिशा
• सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस हिमा कोहली को जिस राज्य के हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस नियुक्त किया है- तेलंगाना
• साल 1959 में हिन्द केसरी का खिताब जीतने वाले जिस पहलवान का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- श्रीपति खांचनाले
• गृह मंत्रालय ने हाल ही में जिस सांसद एवं अभिनेता को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है- सनी देओल
• विजय दिवस (Vijay Diwas) जिस दिन मनाया जाता है- 16 दिसंबर
• हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में जिस नयी स्वदेशी नौका को शामिल किया गया है- इंटरसेप्टर सी-454
• हाल ही में पाकिस्तान और जिस देश के बीच शाहीन हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन पाकिस्तान के सिंध के भोलारी में किया गया- चीन
• हाल ही में मोरक्को और इज़राइल ने जिस देश की मध्यस्थता में अपने संबंधों को सामान्य करने पर सहमति व्यक्त की है- अमेरिका
• नीति आयोग ने हाल ही में सार्वजानिक स्वास्थ्य निगरानी के लिए जिस नाम से श्वेत पत्र जारी किया है- विजन 2035
• जिस राज्य सरकार राज्य में फिल्म और मनोरंजन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देने पर विचार कर रही है- महाराष्ट्र
• जिसने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में आयोजित अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स 2020 का आखिरी सीजन जीत लिया है- मैक्स वेरस्टैपेन
• अमेरिका ने रूस से S-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने हेतु जिस देश के रक्षा उद्योगों और उसके अध्यकक्ष समेत तीन अन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है- तुर्की
• ऊर्जा संरक्षण दिवस जिस दिन मनाया जाता है- 14 दिसंबर
• दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम का नया कप्तान जिसे बनाया गया है- क्विंटन डिकॉक
• भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुद्रा नोटों की प्राप्ति, भंडारण और भेजने के लिए जिस शहर में एक स्वचालित बैंक प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है- जयपुर
• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने सभी सरकारी मदरसों और संस्कृत स्कूलों को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है- असम

