1.हाल ही में किस राज्य के स्कूल पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं का इतिहास शामिल किया जायेगा?
उत्तर- उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में स्कूली पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं के इतिहास को शामिल किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब हर वर्ष 27 दिसंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में साहिबज़ादा दिवस के रूप में मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विद्यालयों में सिख गुरुओं की शहादत पर केन्द्रित वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा.
2.भारतीय नौसेना ने किस देश की नौसेना के बीच समुद्री सहयोग और संपर्क को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत दक्षिण चीन सागर में ‘पैसेज’ अभ्यास किया?
उत्तर- वियतनाम
भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने वियतनाम के बीच समुद्री सहयोग और संपर्क को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत दक्षिण चीन सागर में वियतनामी नौसेना के साथ 'पैसेज अभ्यास' किया. भारतीय नौसेना पोत 'आईएनएस किल्टन' को मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री के साथ भेजा गया था और अपनी वापसी यात्रा के दौरान इस युद्धपोत ने 'संपर्क और सहयोग संबंधी अभ्यास' (पैसेज अभ्यास) में हिस्सा लिया. वियतनाम के पास भारत से रक्षा खरीद के लिए 500 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन है.
3.केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और फिटनेस प्रमाणपत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की वैधता को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
उत्तर- 31 मार्च 2021 तक
केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और फिटनेस प्रमाणपत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की वैधता को बढ़ाकर 31 मार्च 2021 तक कर दिया है. इस फैसले से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनके इन दस्तावेजों की मियाद 01 फरवरी 2020 को समाप्त हो गई थी, लेकिन महामारी के कारण नवीनीकरण आदि की आवश्यक कार्यवाही नहीं कर सके थे. केंद्र सरकार ने वैधता बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 की थी. मंत्रालय ने कहा कि इस फैसले से नागरिकों को सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए परिवहन से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी.
4.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में जम्मू-कश्मीर में किस स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारम्भ किया?
उत्तर- सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत कर दी है. जम्मू कश्मीर के हर परिवार को स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा. प्रदेश के सभी एक करोड़ 30 लाख लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा. योजना के तहत हर परिवार को 5 लाख का कैशलेस बीमा मिलेगा.
5.हाल ही में किस राज्य सरकार ने विश्व के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम बनाने की घोषणा की है?
उत्तर- ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 24 दिसंबर 2020 को भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम ओडिशा के राउरकेला में बनाए जाने की घोषणा की. यह स्टेडियम 2023 में पुरुषों के हॉकी विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेगा. इस स्टेडियम में 20,000 दर्शक मैच देख पाएंगे. यह स्टेडियम क्षेत्र में खेल को और लोकप्रिय बनाने और इसकी दशा बनाने में सहायता करेगा. इस स्टेडियम का निर्माण 15 एकड़ जमीन पर बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस में किया जाएगा.
6.निम्न में से किस राज्य में भारत की पहली लिथियम रिफाइनरी स्थापित की जाएगी?
उत्तर- गुजरात
गुजरात में भारत की पहली लिथियम रिफाइनरी स्थापित की जाएगी. इसके लिए सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक मणिकरण पावर लिमिटेड लगभग 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इस रिफाइनरी के लिए लिथियम अयस्क को ऑस्ट्रेलिया से आयात किया जायेगा. भारत में लिथियम का उत्पादन करने के लिए नियोमेटल्स और मणिकरण पॉवर लिमिटेड ने समझौता किया है. लिथियम एक दुर्लभ तत्व है और यह भारत में नहीं पाया जाता है.
7.सुशासन दिवस भारत में कब मनाया जाता है?
उत्तर- 25 दिसंबर
'सुशासन दिवस' भारत के महत्त्वपूर्ण दिवसों में से एक है. भारत में सुशासन दिवस प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के रूप में 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है. सरकार में जवाबदेही के भारतीय लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देकर प्रधानमंत्री वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए 2014 में सुशासन दिवस की स्थापना की गई थी.
8.किस राज्य सरकार ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2020’ को मंजूरी दे दी?
उत्तर- मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2020’ को मंजूरी दे दी. इस कानून में शादी तथा किसी अन्य कपटपूर्ण तरीके से किए गए धर्मांतण के मामले में अधिकतम 10 साल की कैद एवं एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है.
1.आईसीसी ने निम्न में से किस भारतीय क्रिकेटर को दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे प्लेयर चुना है?
उत्तर- विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी का दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर और दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे पुरुष क्रिकेटर चुना गया है. विराट कोहली ने पिछले दस सालों में टेस्ट, टी20 और वनडे में 56.97 की औसत से 20,396 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दशक में 66 शतक और 94 अर्धशतक जड़ा है. कोहली इस दशक में वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं.
2.आईसीसी ने किस पूर्व भारतीय कप्तान को दशक के ICC स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड से सम्मानित किया है?
उत्तर- महेंद्र सिंह धोनी
आईसीसी ने महेंद्र सिंह धोनी को दशक का बेस्ट स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड दिया है. धोनी को साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच के लिए ये अवॉर्ड मिला है. धोनी ने नॉटिंघम टेस्ट के दौरान इयान बेल को रन आउट होने के बावजूद वापस खेलने के लिए बुला लिया था. अब आईसीसी ने उस खेल भावना के लिए धोनी को ये सम्मान दिया है.
3.निम्नलिखित में से किस फुटबॉलर को दशक के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर- क्रिस्टियानो रोनाल्डो
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुबई ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में दशक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया है. रोनाल्डो ने लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ते हुए इस अवॉर्ड को अपने नाम किया. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अलावा, पेप गार्डियोला को दशक का बेस्ट कोच चुना गया, जबकि साल 2020 के बेस्ट फुटबॉलर का अवॉर्ड राबर्ट लेवांडोवस्की को दिया गया. साल के बेस्ट कोच का अवॉर्ड हेन्स फ्लिक ने अपने नाम किया.
4.हाल ही में किस प्रख्यात नृत्य इतिहासकार और आलोचक का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
उत्तर- सुनील कोठारी
प्रख्यात नृत्य इतिहासकार और आलोचक सुनील कोठारी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्हें साल 2001 में चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्यों पर 20 पुस्तकें लिखीं और भरतनाट्यम, कत्थक तथा मणिपुरी नृत्य रूपों पर विस्तार से लिखा.
5.संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस साल के अंत तक चंद्रमा पर पहला परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की योजना तैयार की है?
उत्तर- 2026
संयुक्त राज्य अमेरिका ने साल 2026 के अंत तक चंद्रमा पर पहला परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की योजना तैयार की है. अमेरिकी ऊर्जा विभाग नासा के सहयोग से 2021 की शुरुआत में, इसके डिजाइन का प्रस्ताव रखेगा. साथ ही यह हाल ही में व्हाइट हाउस के निर्देश के बाद और अधिक गति मिली है. नासा से चांद की सतह पर एक फिजन सरफेस पावर प्रॉजेक्टक शुरू करने को कहा गया है. इसकी क्षमता 40 किलोवॉट की होगी और यह पूरा सिस्टम चांद पर अमेरिका की लगातार मौजूदगी और मंगल के भावी दौरों को सपोर्ट करेगा.
6.हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में देश की पहली ड्राइवर-रहित मेट्रो रेल का उद्घाटन किया है?
उत्तर- दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 दिसंबर 2020 को राजधानी दिल्ली में देश की पहली ड्राइवर-रहित मेट्रो रेल का उद्घाटन किया है. देश में ड्राइवर-रहित इस पहली मेट्रो रेल का संचालन दिल्ली मेट्रो की 38 किलोमीटर लंबी लाइन-8 यानी मैजेंटा लाइन पर किया गया है. दिल्ली मेट्रो जो कि मौजूदा समय में देश की सबसे बड़ी शहरी रैपिड ट्रांजिट प्रणाली है. उन्होंने 24 दिसंबर 2002 को शाहदरा और तीस हजारी स्टेशन के बीच 8.4 किलोमीटर लंबे मार्ग पर परिचालन शुरू किया था.
7.हाल ही में सुगाथाकुमारी का निधन हो गया है, वे निम्न में से किस क्षेत्र से संबंधित थी?
उत्तर- कवि
मशहूर मलयालम कवयित्री और पर्यावरण कार्यकर्ता सुगाथाकुमारी का कोरोना से निधन हो गया. तिरुवनंतपुरम के जवाहर बाल भवन के प्रिंसिपल रहीं सुगाथाकुमारी केरल स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ चिल्ड्रेन लिटरेचर द्वारा प्रकाशित एक पत्रिका ‘थलीर’ की प्रधान संपादक भी थीं. प्रकृति संरक्षण समिति और अभय के संस्थापक सचिव रही सुगाथाकुमारी को समाज सेवा के लिए लक्ष्मी पुरस्कार मिला है.
8.निम्न में से किस राज्य में जाति के स्टिकर वाले वाहनों के मालिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी?
उत्तर- उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार वाहनों पर जाति सूचक शब्दों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार है. सरकार वाहनों पर जातिसूचक स्टीकर या शब्द लगे होने पर गाड़ी को सीज कर सकती है. इसके अलावा वाहन मालिक को भारी चालान भी भरना पड़ सकता है. दरअसल मोटर वाहन एक्ट के अनुसार नंबर प्लेट पर अगर नंबर के अलावा कुछ भी लिखा है, तो परिवहन विभाग ऐसे वाहन और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है.
1.निम्न में से किस देश के जानेमाने डिजाइनर पियरे कार्डिन (Pierre Cardin) का 98 साल की उम्र में निधन हो गया?
उत्तर- फ्रांस
फ्रांस के जानेमाने डिजाइनर पियरे कार्डिन (Pierre Cardin) का 98 साल की उम्र में निधन हो गया. कार्डिन अपनी मशहूर स्पेस ऐज स्टाइल के कारण 1960 के दशक में फैशन जगत में प्रसिद्ध हुए थे और उनका नाम अनेक उत्पादों पर अंकित किया गया. कार्डिन का नाम कलाई घड़ी से लेकर चादरों तक हजारों उत्पादों पर अंकित है. कार्डिन का जन्म 7 जुलाई 1922 को इटली के वेनिस में एक छोटे से कस्बे में एक कामकाजी परिवार में हुआ था.
2.किस देश के तेज गेंदबाज टिम साउदी टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं?
उत्तर- न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने 29 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन हारिस सोहेल को आउट कर इस क्लब में जगह बनाई. वे इस लिस्ट में शामिल होने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले रिचर्ड हेडली और डेनियल विटोरी हैं. हेडली ने 86 टेस्ट मैचों में 431 विकेट और विटोरी ने 112 मैचों में 361 विकेट लिए हैं.
3.1956 ओलम्पिक में फुटबॉल टीम के सदस्य रहे किस भारतीय फुटबॉलर का हाल ही में निधन हो गया है?
उत्तर- निखिल नंदी
ओलंपिक 1956 में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य निखिल नंदी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. निखिल नंदी 1950 के दशक में भारतीय फुटबॉल टीम की रक्षा पंक्ति की मजबूत कड़ी थे. नंदी 1955 में संतोष ट्रॉफी जीतने वाली बंगाल टीम का हिस्सा थे. उन्होंने 1958 में पूर्व रेलवे की तरफ से कलकत्ता फुटबॉल लीग भी जीता था.
4.हाल ही में किस देश की नौसेना ने आधिकारिक रूप से पनडुब्बी INS सिंधुवीर को प्रतिष्ठापित किया है?
उत्तर- म्यांमार
म्यांमार नौसेना ने आधिकारिक रूप से पनडुब्बी INS सिंधुवीर को प्रतिष्ठापित किया है. इसे अक्टूबर 2020 में भारतीय नौसेना द्वारा देश को सौंप दिया गया था. यह म्यांमार नौसेना के शस्त्रागार में पहली पनडुब्बी है. INS सिंधुवीर को 25 दिसंबर 2020 को अधिकृत किया गया था, जिसने म्यांमार नौसेना की 73वीं वर्षगांठ को चिह्नित किया था. INS सिंधुवीर का नाम बदलकर म्यांमार नौसेना द्वारा UMS मिनिये थिंकथु कर दिया गया है. यह म्यांमार नौसेना के शस्त्रागार में पहली पनडुब्बी है.
5.हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपनी नई सौर ऊर्जा नीति- 2021 की घोषणा की है?
उत्तर- गुजरात
गुजरात सरकार ने हाल ही में अपनी नई सौर ऊर्जा नीति-2021 की घोषणा की है. इसमें 2022 तक सौर और पवन ऊर्जा का उत्पादन 30 हजार मेगावाट तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. नई नीति में सौर ऊर्जा को उद्योग जगत में व्यापक रूप से उपयोगी बनाने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा. सौर ऊर्जा के उपयोग के चलते धीरे-धीरे कोयला आधारित बिजली का उत्पादन घटेगा और समग्र गुजरात तथा देश को ग्रीन-क्लीन एनर्जी प्राप्त होगी.
6.बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने रूसी शटलर निकिता खाकीमोव (Nikita Khakimov) पर सट्टेबाजी और अनियमित मैच परिणामों के आरोप में कितने साल का प्रतिबंध लगाया है?
उत्तर- 5 साल
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने रूसी शटलर निकिता खाकीमोव (Nikita Khakimov) पर सट्टेबाजी और अनियमित मैच परिणामों के आरोप में 5 साल का प्रतिबंध लगाया है. खाकीमोव को बीडब्ल्यूएफ के अखंडता नियमों को तोड़ने के लिए पाया गया, जिसमें एक खिलाड़ी से संपर्क करना और मैच में हेरफेर करने के लिए धन की पेशकश करना, बैडमिंटन के खेल पर दांव लगाना और BWF से छिपाने के लिए भ्रष्टाचार के अपराध के साक्ष्य को जानबूझकर नष्ट करना शामिल था.
7.खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा हाल ही में किस राज्य के तवांग में ‘मोनपा हस्तनिर्मित कागज़ निर्माण इकाई’ की शुरुआत की गई?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के तवांग में ‘मोनपा हस्तनिर्मित कागज़ निर्माण इकाई’ की शुरुआत की गई. इसका उद्देश्य न केवल इस कला को पुनर्जीवित करना है बल्कि स्थानीय युवाओं को इस कला के माध्यम से पेशेवर रूप से जोड़ना और उनको धन अर्जित करने में सहायता करना है. मोनपा हस्तनिर्मित कागज़ ‘शुगु शेंग’ नामक स्थानीय पेड़ की छाल से बनाया जाता है, जिसका अपना औषधीय महत्त्व है।
8.हाल ही में, किस राज्य में भारत के पहले पोलिनेटर पार्क का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर- उत्तराखंड
हाल ही में, उत्तराखंड में भारत के पहले पोलिनेटर पार्क का उद्घाटन किया गया है. इस पार्क का उद्घाटन नैनीताल के हल्द्वानी में एक प्रसिद्ध तितली विशेषज्ञ पीटर स्मेटसेक ने किया था. इस पार्क के निर्माण का मुख्य उद्देश्य परागकण प्रजातियों के बारे में जागरूकता पैदा करना और उनका संरक्षण करना है. इस पोलिनेटर पार्क में मधुमक्खी, तितली, पक्षी और कीड़े की लगभग 50 प्रजातियाँ हैं. इस पार्क का निर्माण 4 एकड़ के क्षेत्र में किया गया है. इस पार्क का निर्माण उत्तराखंड वन विभाग के अनुसंधान विंग द्वारा किया गया है.
