Ads Area

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की घोषणा: बजंतरियों का मानदेय 100 फीसदी, देवताओं का नजराना 33 फीसदी बढ़ा

Source: Google
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ के दौरान देव समाज के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बजंतरियों के मानदेय में सौ फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब तक के इतिहास में यह सबसे अधिक बढ़ोतरी है। देवताओं के राशन में 50 फीसदी और देवताओं के नजराने में 33 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की मंडी का शिवरात्रि महोत्सव हम सब उत्साह से मनाते हैं। इसलिए इसे अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया गया है। कोविड का दौर भी इस बार चिंता में डाले हुए था। ऐसे में लग रहा था कि कठिन होगा। उसके बावजूद देवी देवताओं की कृपा रही।

अब कोविड से निकल रहे हैं। सभी मेले को लेकर बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे थे। कोविड मामलों में गिरावट आई और मेले का आयोजन हुआ। जिस रूप में हम मेले को मनाते थे, उस तरह इस बार भी मनाया। ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक समृद्धि मिलती है। सूबे में मेलों का आयोजन बहुत बेहतर से किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area