15.हमारा पर्यावरण. Our Environment
1. ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है?
उतर. ग्रीन हाउस प्रभाव में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर आ तो जाती है, लेकिन कार्बन डाइऑक्साइड गैस के घेरे के कारण वापस नहीं जा पाती है
2. रेड डाटा बुक का सम्बन्ध किससे हैं?
उतर. विलुपित के संकट से ग्रस्त जीवों से
3. ‘ग्रीन’ पीस क्या है?
उतर. पर्यावरण योजना
4. भारत का पर्यावरण शिक्षा केन्द्र कहाँ स्थित है?
उतर. अहमदाबाद ( गुजरात )
5. विश्व वन्य जीव कोष द्वारा प्रतीक के रूप में किस पशु को लिया गया है?
उतर. पांडा
6. वन महोत्सव किसने प्रारम्भ किया था?
उतर. के. एम. मुंशी
7. ताजमहल के पीले पड़ने तथा उसके क्षरण होने के मुख्य कारण क्या है?
उतर. अम्लीय वर्षा
8. एन्वायरॉनमेंट एजुकेशन फॉर किडस यूएसए में कहाँ पर स्थित है?
उतर. विस्कॉसिन
9. फोटो कॉपी मशीन में कौन-सी गैस उत्पादित होती हैं?
उतर. ओजोन
10. वायुमण्डल में कौन-सी गैस सर्वाधिक पायी जाती है?
उतर. नाइट्रोजन
11. भारत में सबसे अधिक वन किस प्रदेश में हैं?
उतर. मध्य प्रदेश
12. भूतल पर CFC का प्रयोग कहां होता है?
उतर. स्प्रेकैन डिस्पेन्सर, वातानुकूलकों, रेफ्रिजरेटरों, हेयर स्प्रे, शेविंग क्रीम, विविध सौन्दर्य प्रसाधनों आदि में
13. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ( UNEP) का मुख्यालय कहाँ है?
उतर. नैरोबी ( केन्या )
14. ग्रीन हाउस प्रभाव का प्रत्यक्ष परिणाम क्या होगा?
उतर. ग्लेशियर पिघलने लगेंगे
15. भारत का कौनसा राज्य ‘टाइगर राज्य’ के रूप में जाना जाता है?
उतर. मध्य प्रदेश
16. विश्व पर्यावरण दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
उतर. 5 जून
17. पर्यावरण का रक्षा कवच किसे कहा जाता है?
उतर. ओजोन परत
18. सर्वाधिक जैवविविधता कहाँ पायी जाती है?
उतर. ट्रॉपिकल रेन फॉरेस्ट
19. राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?
उतर. नागपुर ( महाराष्ट्र )
20. चिपको आन्दोलन के पीछे मुख्य उददेश्य क्या है?
उतर. वनों की सुरक्षा
21. कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड द्वारा कौनसा प्रदूषण होगा?
उतर. वायु प्रदूषण
22. सर्वाधिक ओजोन क्षयकारी गैस कौन-सी है?
उतर. CFC ( क्लोरोफ्लोरोकार्बन )
23. परॉक्सीएसेटिल नाइट्रेट (PAN) क्या है?
उतर. वायु प्रदूषक
24. इंदिरा गांधी वानिकी अकादमी कहाँ स्थित है?
उतर. देहरादून
25. विश्व का सबसे प्रदूषित नगर कौन-सा है?
उतर. मैकिसको सिटी
26. जल प्रदूषण को मापने के लिए कौन-सा परीक्षण किया जाता है?
उतर. बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड
27. भारतीय वन सर्वेक्षण का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उतर. देहरादून में
28. वायुमण्डल में ओजोन परत हमारी रक्षा किन किरणों से करती है?
उतर. पराबैंगनी किरणों से
29. जलवायु परिवर्तन में किन गैसों की मुख्य भूमिका होती है?
उतर. ग्रीन हाउस गैस
30. भारतीय वन प्रबंध संस्थान कहाँ है?
उतर. भोपाल में
31. मानव द्वारा निर्मित उपग्रह कहाँ स्थापित होते हैं?
उतर. ब्राह्म वायुमण्डल में
32. भारत में ‘वृक्षों का आदमी’ किसे कहा जाता हैं?
उतर. सुन्दरलाल बहुगुणा
33. ‘ग्रीन हाउस प्रभाव’ के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ता है या घटता है?
उतर. बढ़ जाता है
34. ‘क्लोरोफ्लोरोकार्बन’ किन गैसों का संयुक्तरूप है?
उतर. क्लोरीन, क्लोरीन एवं कार्बन (CFC)
35. भारत सरकार द्वारा केन्द्र में ‘पर्यावरण विभाग’ की स्थापना किस वर्ष की गई?
उतर. 1980 में
36. ‘पर्यावरण का दुश्मन’ किस वृक्ष को कहा जाता है?
उतर. यूकेलिप्टस ( सफेदा )
37. देश का पारिस्थितिकी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र कहां स्थित है?
उतर. बंगलौर ( कर्नाटक )
38. आकाश नीला किसके कारण दिखाई देता है?
उतर. प्रकीर्णन के कारण
39. बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमाण्ड परीक्षा किस प्रदूषण को मापने के लिए की जाती है?
उतर. जल प्रदूषण
40. पौधे अपनी खाध निर्माण प्रक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड ( CO2 ) गैस वायुमण्डल से लेते हैं और बदले में जीवधारियों को सांस लेने के लिए………..मुक्त करते हैं।
उतर. ऑक्सीजन
41. विश्व वन्यजीव संरक्षण कोष कहाँ पर स्थित हैं?
उतर. सिवटजरलैण्ड
42. विश्व वानिकी दिवस कब मनाया जाता है?
उतर. 21 मार्च
43. ध्वनि प्रदूषण कितने डेसीबल से माना जाता है?
उतर. 65 डेसीबल
44. पर्यावरण ( Environment) क्या है?
उतर. हमारे चारों ओर का वातावरण, जो कि हमें व अन्य जीवधारियों को प्रभावित करता है
45. CNG की फुल फार्म क्या है?
उतर. कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस
46. सबसे प्राचीन काल से उगाया जाने वाला फल वृक्ष कौन-सा है?
उतर. खजूर
47. राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार कितने प्रतिशत भू-भाग पर वन होना अनिवार्य है?
उतर. 33 प्रतिशत
48. पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
उतर. 22 अप्रैल
49. सफोकेशन क्या है?
उतर. ऑक्सीजन की कमी का जीवों पर प्रभाव
50. बायोटेक्नोलॉजी पार्क कहाँ पर स्थित है?
उतर. लखनऊ
पाठ्य-पुस्तक के (Textual Questions)
प्रश्न 1. क्या कारण है कि कुछ पदार्थ जैव निम्नीकरणीय होते हैं और कुछ अजैव निम्नीकरणीय ?
उत्तर- वे पदार्थ जो जैविक प्रक्रमों से अपघटित हो जाते हैं, जैव निम्नीकरणीय पदार्थ कहलाते हैं। ये पदार्थ जीवाणुओं द्वारा उत्पन्न एंजाइमों की की मदद से कुछ समय के अंतराल में सरल अणुओं में परिवर्तित हो जाते हैं.
अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ जैविक प्रक्रमों से अपघटित नहीं होते। यह पदार्थ सामान्यतः अक्रिय हैं, और लंबे समय तक पर्यावरण में बने रहते हैं
प्रश्न 2. ऐसे दो तरीके सुझाइए जिनमें जैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण को प्रभावित करते हैं।
उत्तर- (I) जैव निम्नीकरणीय पदार्थ बड़ी मात्रा में पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। इनसे दुर्गंध और गंदगी फैलती है।
(Ii) जैव निम्नीकरणीय पदार्थों में कार्बन की मात्रा ज़्यादा होती है इनके पदार्थों के अपघटन से वातावरण में कार्बन की मात्रा बढ़ जाती है और ये पर्यावरण को दूषित करती है
प्रश्न 3. ऐसे दो तरीके बताइए जिनमें अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण को प्रभावित करते हैं।
उत्तर-(I) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ अपघटित न होने के कारण पर्यावरण में लंबे समय तक रहते है . वे उद्योगों में तरह-तरह के रासायनिक पदार्थों से तैयार होते है .जिससे कारण पर्यावरण दूषित होता है
(Ii) वे खाद्य शृंखला में मिलकर जैव आवर्धन करते हैं और मनुष्यों को हानि पहुँचाते हैं।
प्रश्न 1. पोषी स्तर क्या है ? एक आहार श्रृंखला का उदाहरण दीजिए तथा इसमें विभिन्न पोषी स्तर बनाइए।
उत्तर- आहार श्रंखला में उत्पादक और उपभोक्ता का स्थान ग्रहण करने वाले जीव जीवमंडल को कोई संरचना प्रदान करते हैं और इसे पोषी स्तर कहते हैं। आहार श्रृंखला में उत्पादक का पहला स्थान होता है.शाकाहारियों में सिर्फ उत्पादक(पौधे) उपभोक्ता होता है और माँसाहारियों की श्रृंखला में उपभोक्ता अधिक होते हैं|
प्रश्न 2. पारितंत्र में अपमार्जकों का क्या महत्त्व/भूमिका है ?
उत्तर- पारितंत्र में अपमार्जक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ये मृत शरीरों का अपने भोजन के लिए उपयोग करते हैं। वे जटिल कार्बन पदार्थों को सरल पदार्थों में बदल देते हैं।पेड़ पौधों के सड़े- गले भाग, गाय- भैंस के गोबर, सड़े- गले फल, जैविक कचरा, सब्ज़ियों के छिलके आदि का कुछ समय के अंतराल में अपघटन कर देते हैं।अपमार्जक जटिल कार्बनिक पदार्थों को सरल अकार्बनिक पदार्थों में बदल देते हैं जो मिट्टी में मिलकर पौधों द्वारा पुनः उपयोग में लाए जाते हैं
प्रश्न 1. ओजोन क्या है तथा यह किसी पारितंत्र को किस प्रकार प्रभावित करती है ?
उत्तर- ओज़ोन (O3) आक्सीजन के तीन परमाणुओं से बना अणु होता है। जो सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरणों से पृथ्वी की सुरक्षा करता है। पराबैंगनी विकिरण जीवों के लिए बहुत हानिकारक है। इन विकिरणों से त्वचा कैंसर होता है। सन् 1980 से वायुमंडल में ओजोन की मात्रा में तेजी से गिरावट आने लगी ह
प्रश्न 2. आप कचरा निपटान की समस्या कम करने में क्या योगदान कर सकते हैं ? किन्हीं दो तरीकों का वर्णन कीजिए। |
उत्तर- कचरा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए बहुत हानिकारक है क्योंकि इससे केवल गंदगी ही नहीं फैलती बल्कि इसके कारण अनेक प्रकार की बीमारियां भी फैलती है। इसे निपटाने के लिए निम्नलिखित तरीकों को अपनाया जा सकता है
1) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थों का कम से कम उपयोग।
2) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थों जैसे प्लास्टिक का पुनः चक्रण।
3) अजैव निम्नीकरणीय और जैव निम्नीकरणीय पदार्थों को अलग-अलग कूड़ेदान में डालना।
4) कचरे की मात्रा भस्मक में जलाकर कम करना।
5) खाद का उत्पादन, जैव निम्नीकरणीय कचरे से जैव गैस का उत्पादन।
अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर
प्रश्न 1. निम्न में से कौन-से समूहों में केवल जैव निम्नकरणीय पदार्थ हैं ?
(क) घास, पुष्प तथा चमड़ा
(ख) घास, लकड़ी तथा प्लास्टिक
(ग) फलों के छिलके, केक एवं नींबू का रस
(घ) केक, लकड़ी एवं घास।
उत्तर-(क), (ख) तथा (ग)।
प्रश्न 2. निम्न से कौन आहार श्रृंखला का निर्माण करते हैं ?
(क) घास, गेहूँ तथा आम
(ख) घास, बकरी तथा मानव
(ग) बकरी, गाय तथा हाथी
(घ) घास, मछली तथा बकरी। ।
उत्तर-(ख) घास, बकरी तथा मानव।।
प्रश्न 3. निम्न में से कौन पर्यावरण-मित्र व्यवहार कहलाते हैं ? |
(क) बाजार जाते समय सामान के लिए कपड़े का थैला ले जाना।
(ख) कार्य समाप्त हो जाने पर लाइट ( बल्ब) तथा पंखे का स्विच बंद करना।
(ग) मां द्वारा स्कूटर विद्यालय छोड़ने की बजाय तुम्हारा विद्यालय तक पैदल जाना।
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-(घ) उपरोक्त सभी।
प्रश्न 4. क्या होगा यदि हम एक पोषी स्तर के सभी जीवों को समाप्त कर दें ( मार डालें ) ?
उत्तर- प्रकृति की सभी खाद्य श्रृंखलाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई है | यदि हम एक पोषी स्तर के सभी जीवों को समाप्त कर दें तो उसके अगले स्तर के जीव भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगे, इसी प्रकार उन जीवों के एक पहले के स्तर के जीवों की संख्या बढ़ जाएगी और आहार शृंखला का संतुलन खराब हो जाएगा।
5. क्या किसी पोषी स्तर के सभी सदस्यों को हटाने का प्रभाव भिन्न-भिन्न पोषी स्तरों के लिए अलग होगा ? क्या किसी पोषी स्तर के जीवों को पारितंत्र को प्रभावित किए बिना हटाना संभव है।
उत्तर- किसी पोषी स्तर के सभी सदस्यों को हटाने का प्रभाव भिन्न-भिन्न पोषी स्तरों पर अलग-अलग है।
1.उत्पादकों को हटाने का प्रभाव – उत्पादकों को हटाने से शाकाहारी जीव भूख से मर जाएंगे और शाकाहारी जीवों के समाप्त हो जाने से माँसाहारी जीव खत्म हो जाएँगे।
2. शाकाहारियों को हटाने का प्रभाव – शाकाहारी जीवों के समाप्त हो जाने से मांसाहारी भूख से मर जाएंगे।
3.मांसाहारियों को हटाने का प्रभाव – मांसाहारियों को हटा देने से शाकाहारियों की संख्या इतनी अधिक तेजी से बढ़ जाएगी कि क्षेत्र की सभी वनस्पतियाँ समाप्त हो जाएंगी।
4.अपघटकों को हटाने का प्रभाव – अपघटकों को हटा देने से मृतक जीव-जंतुओं के ढेर लग जाएंगे। उन के सड़े हुए शरीरों में तरह-तरह के जीवाणुओं के उत्पन्न हो जाने से बीमारियां फैलेगी।और अन्य जीवों की मृत्यु का कारण बनेंगी।
किसी पोषी स्तर के जीवों को पारितंत्र को प्रभावित किए बिना हटाना संभव नहीं है।
6. जैविक आवर्धन (Biological Magnification) क्या है ? क्या पारितंत्र के विभिन्न स्तरों पर जैव आवर्धन का प्रभाव भी भिन्न-भिन्न होगा ? |
उत्तर- आहार श्रृंखला में अजैविक रासायनिक पदार्थों का अत्यधिक मात्रा में संचित होना जैव आवर्धन कहलाता है |इसकी सर्वाधिक मात्रा मानव में पाई जाती है भिन्न भिन्न स्तरों का जैविक आवर्धन भिन्न भिन्न है| यह मात्रा स्तरों में ऊपर की ओर बढ़ती है |जैविक आवर्धन का स्तर पोषी स्तर के साथ बढ़ता जाएगा।
7. हमारे द्वारा उत्पादित अजैव निम्नीकरणीय कचरे से कौन-सी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं?
उत्तर- हमारे द्वारा उत्पादित अजैव निम्नीकरणीय कचरे से अनेक समस्याएँ उत्पन्न होती हैं
(1) अजैव-निम्नीकरणीय कचरा; जैसे-प्लास्टिक थैलियाँ, डिस्पोजेबल कप आदि से जल का प्रवाह रुक जाता है, जिससे वहाँ का जल-प्रदूषित हो जाता है।
(2) मृदा प्रदूषण
(3) प्लास्टिक जैसे पदार्थों को निगल लेने से शाकाहारी जंतुओं की मृत्यु
(4) मानव शरीर में जैव आवर्धन
(5) पारिस्थितिक संतुलन में अवरोध।
(6) जल, वायु और मृदा प्रदूषण
प्रश्न 8. यदि हमारे द्वारा उत्पादित सारा कचरा जैव निम्नीकरणीय हो, तो क्या इनका हमारे पर्यावरण पर । कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा ?
उत्तर-यदि हमारे द्वारा उत्पादित सारा कचरा जैव निम्नीकरणीय हो और उसका निपटान ठीक प्रकार से कर दिया जाए तो हमारे पर्यावरण पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।
प्रश्न 9. ओजोन परत की क्षति हमारे लिए चिंता का विषय क्यों है ? इस क्षति को सीमित करने के लिए। क्या कदम उठाए गए हैं ?
उत्तर-ओज़ोन (O3) परत सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरणों से हमारी रक्षा करती है .लेकिन अब ओजोन परत में छेद होने के कारण सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणें (UV) सीधे पृथ्वी तक पहुँचने लगी हैं, जिस कारण सभी जीव-जंतु, पेड़-पौधों और मनुष्यों पर इसका हानिकारक प्रभाव होने लगा है। क्लोरोफ्लोरो कार्बन जिनका प्रयोग रेफ्रिजरेटर और अग्निशामक में होता है ,ओजोन को क्षति पहुचा रहे है |इस क्षति को रोकने के लिए हमें क्लोरोफ्लोरोकार्बन और रासायनिक पदार्थों का कम से कम उपयोग करना होगा |
इस क्षति को सीमित करने के लिए
सुपर सॉनिक विमानों का कम-से-कम प्रयोग।
नाभिकीय विस्फोटों पर नियंत्रण।
क्लोरोफ्लओरो कार्बन के प्रयोग को सीमित करना।


