कल से यानि सोमवार से 10वीं, 12वीं की नियमित कक्षाएं लगेंगी. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में किये निर्देश जारी.
हिमाचल प्रदेश:सात माह के लम्बे अन्तराल के बाद प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 19 अक्तूबर से 10वीं और 12वीं की नियमित कक्षाएं लगेंगी। ऐसे में उक्त कक्षाओं के जो विद्यार्थी स्कूल आकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें अभिभावकों का सहमती पत्र लेकर स्कूल आना होगा। सहमति पत्र के बिना विद्यार्थी को कक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई अपने बच्चे को नहीं भेजना चाहते है तो इसके लिए कोई बाध्य नही होंगे.क्योंकि एक माह तक कोई हाजरी नही लगेंगी और ना ही कोई परीक्षा होगी. हालांकि 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बुलाने का अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन सरकार ने 19 अक्तूबर से बोर्ड कक्षाओं को शुरू करने का फैसला ले लिया है। इस दौरान ऑनलाइन स्टडी भी जारी रहेगी, जो विद्यार्थी घर पर ही रहकर पढऩा चाहते हैं वह ऑनलाइन स्टडी के माध्यम से पढ़ सकते हैं। गौर हो कि बीते दिन हुई ई-पीटीएम में अभिभावक शिक्षक बोर्ड कक्षाओं को शुरू करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान विद्यार्थी भी गणित और विज्ञान विषयों को पढऩे के लिए स्कूल आने की सिफारिश कर रहे थे, ऐसे में सरकार ने सोमवार से बोर्ड कक्षाएं लगाने का फैसला लिया है।
कोविड-19 से बचाव को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का करना होगा पालना
इस दौरान स्कूलों को विभाग द्वारा एसओपी भी जारी कर दी गई है। ऐसे में स्कूल प्रशासन को कोविड-19 के बचाव को लेकर जारी निर्देशों का पालना करना होगा। सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखना होगा, स्कूलों के मुख्य गेट पर थर्मल स्कैनिंग ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सभी विद्यार्थी मास्क पहनकर स्कूल आएं। इन सभी निर्देशों का स्कूल प्रशासन को पालना करना होगा।

