IPL 2020 Live: आज जायद क्रिकेट स्टेडियम में होगा SRH v/s KKR का महामुकावला
आईपीएल 2020 का मैच 35: आज SRH और KKR के बीच
शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी में आज ड्रीम 11 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 35 वें मैच की मेजबानी करेगा जब सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा।
कोलकाता टीम ने अपने 8 में से 4 मैच जीते हैं जबकि इतने ही मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर के 8 अंक हैं जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 में से 3 जीते है जबकि 5 मैचों में से उसे पराजित होना पड़ा है।
वही कोलकाता टीम के कप्तान बदल चुके हैं. दिनेश कार्तिक की जगह इयोन मोर्गन को कप्तान बनाया गया हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मोर्गन की अगुआई में कोलकाता कैसा प्रदर्शन करती है. वहीं हैदराबाद की कमान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर के हाथों में है.

